ब्लॉक परिसर में समाज कल्याण विभाग के द्वारा पेंशन शिविर लगाकर लाभार्थियों की रुकी पेंशन हुईं शुरू

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी सोमवार को ब्लॉक परिसर में समाज कल्याण विभाग के द्वारा पेंशन शिविर लगाकर लाभार्थियों की रूकी हुई पेंशन को तुरंत शुरू किया गया।
शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह यादव और खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव के द्वारा किया गया।शिविर में बरेली विकास भवन से पहुंची समाज कल्याण अधिकारी के वरिष्ठ सहायक अनुज सक्सेना की अगुवाई में टीम ने वृद्धा,विधवा, विकलांग पेंशन के लाभार्थियों की रूकी पेंशन की दिक्कत को तुरंत खत्म करके करीब 155 पेंशन को सुचारू किया गया। जिससे पिछली काफी समय पेंशन नहीं मिल रही पेंशन धारकों के चेहरे खिल उठे।अनुजा सक्सेना ने बताया 36 लाभार्थियों आधार नहीं लगे होने के कारण पेंशन नहीं मिल रही थी।जिनका तुरंत आधार प्रमाणीकरण करके पेंशन सुचारू की गई।23 लाभार्थियों की पेंशन एनपीसीआई करके शुरू की गई।4 लाभार्थियों की पेंशन ब्लॉक थी।इस तरह से करीब 155 लाभार्थियों की पेंशन उनकी कमियों को दूर करके तुरंत शुरू कराई गई।शिविर में समाज कल्याण विभाग कर्मी के अलावा भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह यादव, वीडियो आनंद विजय यादव,एडीओ आसिम अली आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पति ने सोशल मीडिया पर डाले पत्नी के अश्लील फोटो, दो पर एफआईआर

Tue Feb 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति अशरफ अली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला द्वारा पारिवारिक न्यायालय-द्वितीय, बरेली में धारा 125 सीआरपीसी के तहत अपने पति के खिलाफ मामला दायर किया गया था। एसएसपी के आदेश के बाद सीबीगंज पुलिस […]

You May Like

advertisement