रायबरेली में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है। यहां शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी शिवालय सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं।शहर के सुपर मार्केट में स्थित जगमोहनेश्वर शिव मंदिर, लालगंज के बालेश्वर शिव मंदिर, बछरावां क्षेत्र के भंवरेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही लम्बी लम्बी कतारों में लगे भक्त भगवान् भोले शंकर की एक झलक पाने के लिये प्रसन्नचित्त मुद्रा में अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं शहर के जगमोहनेश्वर शिव मंदिर जो लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध, बेल पत्र,धतूरा, और गंगाजल अर्पित करता है भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं इसी आस्था और विश्वास के साथ लोग सैकड़ो किलोमीटर दूर से नंगे पांव आकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं, वही भक्तों की सुरक्षा के लिए सभी शिवालियों के बाहर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस की भी तैनाती की गई है ताकि भक्तों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा कर्यकारणी सदस्य अखिलेश मिश्रा ( गुड्डू मिश्रा )ने हर्ष फिलिंग स्टेशन का किया उद्घाटन

Wed Feb 26 , 2025
आजमगढ़ तरवां – आजमगढ़ के तरवां स्थित मुडेहरी अहिरौली तरवां मे भाजपा कार्यकारणी सदस्य अखिलेश मिश्रा ऊर्फ गुड्डू मिश्रा नें फीता काटकर उद्घाटन किया | नये स्थापित पेट्रोल पंप का लाभ क्षेत्रावाशियो व स्थानीय लोगों को मिलेगा | अखिलेश मिश्रा नें पेट्रोल पम्प वहर्ष एच पी गैस एजेंसी के प्रॉपराइट […]

You May Like

advertisement