जग ज्योति दरबार में बम बम बोले की गूंज के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महाशिवरात्रि के अवसर पर जग ज्योति दरबार में चल रहे चार दिवसीय अनुष्ठान का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।

कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी एवं संत महापुरुषों के सान्निध्य में महाशिवरात्रि के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से किए जा रहे चार दिवसीय अनुष्ठान का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। इस मौके पर जग ज्योति दरबार में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के लिए मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित आसन पर आहवान कर विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही महाशिवरात्रि अनुष्ठान के लिए चल रहे हवन यज्ञ में पूर्णाहुति भी दी गई। पूर्णाहुति में यजमान के तौर पर रामेश्वर, सन्नी त्यागी, चाहत त्यागी, आशु त्यागी, आदेश त्यागी, कृष्ण त्यागी, अंकुश त्यागी, सुनीता त्यागी, अंजू त्यागी, संजू त्यागी, उषा त्यागी, तबिंद्रा त्यागी, मुकेश त्यागी व भूरो त्यागी इत्यादि शामिल हुए। जग ज्योति दरबार के महाशिवरात्रि के अनुष्ठान में शामिल होने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने का बहुत ही सौभाग्यशाली अवसर होता है। क्योंकि इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ धरती पर अपने भक्तों के साथ होते हैं। दरबार में महाशिवरात्रि का पूजन पूरा दिन चला। शिव भक्तों ने बम बम भोले की गूंज के साथ शिव भजनों का संकीर्तन किया। इस मौके पर कर्म चंद, हरीश गुलाटी, राजकुमार मुखीजा, वीणा मुखीजा, चंद्रशेखर गाबा, रितिका, अजय राठी, विजय राठी एवं मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु हवन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे भारी संख्या में श्रद्धालु

Thu Feb 27 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। संत महापुरुषों के सान्निध्य में हुआ अभिषेक एवं पूजन, महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक। कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : मारकंडा नदी के तट पर महाशिवरात्रि का पर्व श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भारी संख्या में […]

You May Like

Breaking News

advertisement