महाशिवरात्रि पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे भारी संख्या में श्रद्धालु

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संत महापुरुषों के सान्निध्य में हुआ अभिषेक एवं पूजन, महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : मारकंडा नदी के तट पर महाशिवरात्रि का पर्व श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर पूजन कर जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, पंचामृत से अभिषेक किया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से पूरा दिन मंदिर में शिव भक्त पहुंचे। विद्वान ब्राह्मणों ने विधिवत अलग अलग पहर का अभिषेक एवं पूजन करवाया। महाशिवरात्रि पर सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप कर रहे महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि शिवरात्रि आदि देव भगवान शिव और महा शक्ति के मिलन का महापर्व है। इसे फाल्गुन मास के कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है और यह महापर्व शिवरात्रि साधकों को इच्छित फल, धन, सौभाग्य, समृद्धि, संतान व आरोग्यता देने वाला है। उन्होंने बताया कि मंदिर में आठ पहर आरती तथा चार पहर अभिषेक किया जा रहा है। मंदिर में फलाहार और चरणामृत का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, शिवकुमार राणा, भानाराम, आकाश गिरी, शिवाजी गिरी, जोगिंदर, पाली राम, दलवीर, रीटा रानी खुंगर, राज कुमार, बिल्लू पुजारी, दर्शन, सुरेंद्र सिंह इत्यादि ने रुद्राभिषेक किया।
महाशिवरात्रि पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक व पूजन करते हुए श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने महाशिवरात्रि पर लगाया नारियल पानी का लंगर

Thu Feb 27 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की भक्ति, शक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है : पवन मित्तल। कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए अपनी को-स्पॉन्सर डाबर इंडिया लिमिटेड के […]

You May Like

advertisement