सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने महाशिवरात्रि पर लगाया नारियल पानी का लंगर

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की भक्ति, शक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है : पवन मित्तल।

कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए अपनी को-स्पॉन्सर डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से नारियल पानी का विशाल लंगर लगाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद जय कुमार ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में देवों के देव भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए सेवा ट्रस्ट की टीम को बधाई दी। उन्होंने साहा में बनने वाले सेवा धाम में भी हर प्रकार की सहायता देने की घोषणा की और कहा कि दुर्लभ रोग ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए सभी आगे आएं ताकि नन्ही जिंदगियों को बचाया जा सके। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा कि महाशिवरात्रि का यह विशेष दिन भगवान शिव की भक्ति, शक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। भगवान शिव हमें धर्म, सत्य, सदाचार और आत्मचिंतन का मार्ग दिखाते हैं। सेवा ट्रस्ट के खंड कोआर्डिनेटर सुमन्त सैनी व रमेश गुप्ता ने कहा की भगवान भोलेनाथ जी देवों के देव हैं। उन्होंने कर्म की श्रेष्ठता पर बल दिया और मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित किया। जिला मीडिया प्रभारी विजय पंघाल व योगेश गर्ग ने कहा कि भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। तेजस मित्तल ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर भारी संख्या में साधु संत भी मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम नारियल पानी वितरित करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Thu Feb 27 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कक्षा 11-12 श्रेणी में अक्षय और झेनशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने जिला स्तर की गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रश्नोत्तरी जिले के सभी पांच खंडों में ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता […]

You May Like

advertisement