महाभारतकालीन गोविन्द कुण्ड तीर्थ की गणना मोक्ष तीर्थों में होती है

महाभारतकालीन गोविन्द कुण्ड तीर्थ की गणना मोक्ष तीर्थों में होती है।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : महाभारतकालीन तीर्थों में से एक गोविन्द कुण्ड तीर्थ जिनकी गणना मोक्ष तीर्थों में होती है। गोविन्द कुण्ड तीर्थ 48 कोस कुरुक्षेत्र की सीमा रेखा पर स्थित गाँव राजपुरा भैण में प्राचीन दृषद्वती नदी के तट पर स्थित है। इस तीर्थ की गणना रामह्रद, सन्निहित, सूर्य कुण्ड एवं कल्याणी के साथ उन पाँच कुण्डों में होती है जो क्षत्रियों के रक्त से परशुराम द्वारा बनाए गए थे। बाद में उनके पूर्वजों की कृपा से ये सभी रक्त कुण्ड तीर्थों में बदल गये। आज इन सभी की गणना मोक्ष तीर्थों में की जाती है। तीर्थ पर कुछ उत्तर- मध्यकालीन मन्दिर एवं घाट बने हैं। अन्य मन्दिर आधुनिक समय में निर्मित हुए हैं। तीर्थ सरोवर के मध्य भव्य गीता उपदेश रथ बनाया गया है। तीर्थ परिसर से मध्यकालीन पुरावेशष मिलते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्मल चेतना में परमात्मा का वास हो सकता है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Fri Jan 31 , 2025
निर्मल चेतना में परमात्मा का वास हो सकता है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया। मुरथल, प्रमोद कौशिक 30 जनवरी : समर्थगुरु धाम संस्थान मुरथल हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया की विशेष कृपा से समर्थगुरु धाम के अनुभवी आचार्य डा. नवकीरत ने बहुत ही प्रभावशाली एवं मनमोहक ढंग से सभी साधकों […]

You May Like

Breaking News

advertisement