“ जन-जन अभियान ” में पिहोवा में दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा जनसंवाद – बोले: धर्म-जाति की राजनीति से जनता को गुमराह कर असली मुद्दों से भटकाया जा रहा है

पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 6 जून : “जन-जन अभियान” के तहत आज पिहोवा हलके के विभिन्न गांवों में युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला का व्यापक जनसंपर्क दौरा आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर आमजन के बीच बैठकर सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह चौटाला ने ईशाक, बाखली, माँगना, खेड़ी शीसग्रा, थाना पूल प्लाट, मुस्तापुर, मलिकपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। हर स्थान पर ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़- चढ़कर अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। चौटाला ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ को मजबूती के साथ संबंधित मंचों तक उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “जन-जन अभियान” केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करने का एक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि आज किसान आर्थिक दबाव में है, युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और आमजन महंगाई की मार झेल रहा है, लेकिन सरकार इन बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाकर लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की राजनीति कर रही है।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित रणनीति है, जिसके तहत जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे मूल मुद्दों से दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक आमजन इन मुद्दों के प्रति सजग और जागरूक नहीं होगा, तब तक इस तरह की राजनीति जारी रहेगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के विभाजनकारी एजेंडे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की असली तरक्की तभी संभव है जब हर वर्ग को समान अवसर, बेहतर शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें।
इस दौरान चौटाला ने युवाओं से विशेष संवाद करते हुए उन्हें सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही बदलाव की असली ताकत है और उनके जागरूक होने से ही एक मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
“जन-जन अभियान” के तहत यह दौरा क्षेत्र में जनसंपर्क को मजबूत करने, जनता के विश्वास को बढ़ाने और उनकी आवाज़ को बुलंद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
इस अवसर पर कुलदीप जखवाला, जसविन्द्र खैहरा, गुरलाल वड़ैच, प्रोफ रणधीर सिंह, राजेश पाइलट, योगेश शर्मा, होशियार सिंह, सूर्य प्रताप, अनवर खान, विशाल मुकीमपुर, अजय बाजीगर, सार्थ तिवारी व् अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणेश सिटी सोसायटी में भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारम्भ हुई सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

Sun Jun 7 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रवण कराया श्रीमद्भागवत महापुराण का महात्म्य। वृन्दावन,6 जून : रामताल रोड़ स्थित गणेश सिटी सोसायटी के श्रीराधा नील माधव जू मन्दिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement