
नशे की लत से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे छात्र एवं युवा ,
…….. प्रो. संजीव कुमार
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में रविवार को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत संदेश एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी ने अपने संदेश में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, सकारात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहकर पठन-पाठन और चरित्र निर्माण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की संकल्प विकसित भारत 2047 के साथ जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श मिश्रा ने किया। विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर नशामुक्त भारत के संकल्प को समर्थन दिया।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, गजाला फिरदौस, डॉ. सचिन राय एवं अजित पटेल सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अजित प्रसाद राय ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजासुहेलदेवविविआजमगढ़ ,
मो.नं. 94 52 4458 78

