अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 25 वां बैवाहिक परिचय सम्मलेन मे तय हुए रिश्ते एवं 200 से अधिक परिवारो मे चल रही है बातचीत

अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 25 वां बैवाहिक परिचय सम्मलेन मे तय हुए रिश्ते एवं 200 से अधिक परिवारो मे चल रही है बातचीत

पवन कालरा( संवाददाता)

बरेली : अग्रवाल सेवा समिति रजि. बरेली द्वारा आयोजित 25वां अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का शुभारम्भ बरेली के सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार एवं संरक्षक एवं कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अजय अग्रवाल कोरल मोटर्स,महामंत्री राजीव बूबना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल फन सिटी, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग जी पत्रिका संपादक अतुल अग्रवाल बजरंग पत्रिका संयोजक अन्जय अग्रवाल ने अग्रसेन जी की प्रतिमा माल्यार्पण कर किया। सम्मेलन मे सुबह से ही लोगो की भीड़ रही… सुबह से ही युवक युवती ने बढ़ चढ़कर मंच पर आकर अपना परिचय दिआ। सभी युवक युवती मे मंच पर आकर परिचय देने का उत्साह दिख रहा था। पूरे दो दिन मे लगभग 250 से अधिक परिवारो के बीच बातचीत का दौर चला….. परिचय सम्मलेन मे एक रिश्ता प्रिंस गर्ग एवं खुसबू गुप्ता का तय हुआ जिनका मंच पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल एवं समिति के पदाधिकारिओ ने स्वागत किया एवं. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा की परिचय सम्मेलन एक अच्चा प्रयास है जिसके माध्यम से विवाह योग्य युवक युवती अपने लिए अच्छे रिश्ते ढूंढ़ पाते है… कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जी ने नव युगल को अपना आशीर्वाद दिआ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । महामंत्री राजीव बूबना ने कहा की परिचय सम्मेलन या परिचय बंधन पत्रिका के माध्यम से जो भीं रिश्ते तय होते है और अग्र उनके माता-पिता संस्था के माध्यम से शादी करना चाहते है तो संस्था उनके विवाह बड़ी धूमधाम से करवाएगी।
संजीव अग्रवाल ने कहा की “अग्रवाल सेवा समिति ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को बढ़ावा देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। समिति ने बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आए।”
कार्यक्रम मे उड़ीसा, नजिमाबाद, लखनऊ, कानपुर, उत्तराखंड से सुबह से ही लोग आते रहे। कार्यक्रम मे संयोजक संजय गर्ग, सह मीडिया प्रभारी रिशुल अग्रवाल,मनीष अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सी ए पवन अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, सुमित गोयल मीनू गुप्ता, डॉ नूपुर गोयल, ऋचा अग्रवाल, सुरेश चंद्र मिन्ना जी, मुरलीधर गोयल, एवं भारी संख्या मे अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए

Mon Mar 24 , 2025
उत्तराखंड: सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए,मनोज वाधवामाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भाजपा सरकार के 3 साल पूरे होने पर वन चेतना स्पोर्ट्स स्टेडियम चकरपुर में जिला खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जनपद स्तरीय क्रॉस कंट्री महिला एवं […]

You May Like

advertisement