कार्मिशियल गैस का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द करना होगा पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन : विश्राम कुमार मीणा

खाद्य आपूर्ति विभाग ने घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए 51 जगहों पर की रेड, 30 सिलेंडर किए बरामद।
कुरुक्षेत्र में गैस की नहीं है कोई दिक्कत, जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए गठित की 4 टीमें।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 मार्च : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि होटल, ढाबा और अन्य संस्थानों को कार्मिशियल गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। जो भी संस्थान पीएनजी के लिए आवेदन करेगा उसी संस्थान को पीएनजी का कनेक्शन लगने तक कार्मिशियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए एचपी ऑयल गैस के अधिकारी सर्वे करेंगे अगर सर्वे के दौरान किसी संस्थान के लिए पीएनजी फिलिब्लिटी नहीं बनती तो इस रिपोर्ट के आधार पर सम्बन्धित संस्थान को जरूरत के अनुसार कार्मिशियल सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में कुरुक्षेत्र जिले में गैस आपूर्ति की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कुरुक्षेत्र जिले की 3 कंपनियों की 27 गैस एजेंसियों की विस्तृत रिपोर्ट हाउस के समक्ष रखी। इसके साथ ही जिला कमेटी के सदस्यों के समक्ष शादी विवाह के लिए कार्मिशियल सिलेंडर की मांग के आवेदनों को रखा। इसके अलावा डीएफएससी ने 29 मार्च की घरेलू गैस सिलेंडरों की रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए कहा कि एजेंसियों के पास कुल 12986 सिलेंडर थे, इसमें से 6236 सिलेंडर वितरित किए गए और 6750 सिलेंडरों का स्टॉक एजेंसियों के पास बकाया था।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में गैस सिलेंडरों सहित पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, इसलिए नागरिकों को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए और किसी भी स्तर पर बाधा नहीं आने दी जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस की बुकिंग करें और अनावश्यक भंडारण से बचें।
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से सब डिविजन के अनुसार सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने और निरंतर सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने अब तक 51 जगहों पर रेड की है और 30 सिलेंडर भी जब्त किए है। इस विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर गैस एजेंसियों पर निगरानी रख रही हैं। प्रतिदिन एजेंसियों से रिपोर्ट ली जा रही है, जिससे आपूर्ति की स्थिति पर सतत नजर बनी हुई है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और विवाह जैसे आयोजनों के लिए व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके लिए संबंधित कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। जमाखोरी करने वालो पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय द्वारा एलपीजी से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 01744-294418 जारी किया गया है। इस मौके पर नगराधीश आशीष कुमार,जिला परिषद के सीईओ शम्भू राठी, डीएफएससी नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाटक ‘‘राम नाम सत्य है’’ ने दिखाई जिंदगी और मौत के बीच की बेबसी

Tue Mar 31 , 2026
मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक ताने बाने की सच्चाई दिखा गया नाटक ‘‘राम नाम सत्य है’’नाटक ‘‘राम नाम सत्य है’’ से सम्पन्न हुआ रंगरथ नाट्य महोत्सव, भिवानी के कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा। थानेसर, प्रमोद कौशिक 30 मार्च : विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन […]

You May Like

advertisement