गीता स्थली से विश्व में फैला देश के तीन नए कानून का उजियारा : नीतीश अग्रवाल

पवित्र ब्रह्म सरोवर के मेला मैदान में लगी प्रदर्शनी का हजारों लोगों ने किया अवलोकन।
कानूनी विशेषज्ञ और पुलिस अधिकारियों के साथ आम लोगों को भी नए कानून का ज्ञान दे गई प्रदर्शनी।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 11 अक्टूबर : हरियाणा पुलिस की ओर से पवित्र ब्रह्म सरोवर के मेला मैदान में लगाई गई 9 दिवसीय प्रदर्शनी विश्व भर में नए कानूनों का उजियारा फैला गई है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए हर दिन कानूनी विशेषज्ञों के साथ-साथ प्रदेश भर से पुलिस के जांच अधिकारी, आमजन और देश की भविष्य निर्माता नई पीढ़ी भी हजारों की संख्या में पहुंची। प्रदर्शनी में तीन नए कानून के क्रिया लोन और पूरी कार्य विधि को नाटक मंचन से बहुत ही शानदार तरीके से समझाया गया। दिन भर चलाई जाने वाले पांच- पांच लाइव शो के माध्यम से लोगों को कानून की पूरी प्रक्रिया को समझाया और दिखाया गया। यह नाटक रूपांतरण भी किसी कलाकार की ओर से नहीं पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से ही प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में तीन नए कानून को लेकर बारीकी से जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में आने वाला हर कोई आश्वस्त दिखा और सभी ने इस प्रदर्शनी को लेकर पुलिस के इस प्रयास की सराहना भी की। प्रदर्शनी में पहुंचे हजारों लोगों ने न केवल प्रदर्शनी को देखा बल्कि इन यादगार लम्हों को अपने मोबाइल में भी कैद कर अपने साथ ले गए इन्हीं मोबाइल में बनाई वीडियो विदेश तक भी पहुंची और इंटरनेट मीडिया पर भी इससे संबधित वीडियो बोलबाला रहा।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में तीन नए आपराधिक कानूनों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के 30 मिनट के शो में कन्ट्रोल रूम में सूचना मिलने से लेकर अदालत की प्रक्रिया के अहम लम्हों को हूबहू दिखाने का अनोखा प्रयास किया गया है। इस अनोखे प्रयास को देखने के लिए हरियाणा के कोने-कोने से हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में गृह विभाग की तरफ से 3 नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद आए परिवर्तनों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन किया था। इस पावन धरा पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही देश विदेश से आने वाले नागरिकों को नए कानूनों के बाद आए परिवर्तनों को दिखाने के लिए राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए कानूनों में बदलाव को लोगों तक पहुँचाने और समझाने में हम कामयाब हुए हैं। इस प्रदर्शनी ने प्रक्षिक्षण केन्द्र की तरह काम किया ओर नए कानूनों की जानकारी हजारों लोगों तक पहुंची।
शनिवार को प्रदर्शनी संपन्न, करीब 30 हजार लोगों ने प्रदर्शनी को देखा।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में चल रही तीन नए कानूनों से सम्बन्धित प्रदर्शनी 11 अक्टूबर को संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले 9 दिनों में आमजन के साथ साथ अधिकारियों, न्यायधीशों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, पुलिस जवानों सहित आम नागरिकों ने इस प्रदर्शनी को देखा। स्कूल/कालेज के विधार्थियों ने काफी रुची दिखाई और पुलिस कार्य प्रणाली को समझा। प्रदर्शनी के आखिरी शो को जिला फतेहाबाद के अधिवक्ताओं ने देखा और खूब सराहा। समापन पर पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक कला हमारी संस्कृति की जड़ : उपेन्द्र सिंघल

Sat Oct 11 , 2025
लोक कला मात्र अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन दर्शन का प्रतीकः प्रो. महासिंह पूनिया।पांच दिवसीय लोक कला कार्यशाला का तीसरा दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 11 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा नीति शास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र, […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored