“नवीनीकृत बाल निकेतन विद्यालय में मिलेगा विद्यार्थियों को उन्नत शैक्षणिक वातावरण।

(पंजाब) फिरोजपुर 09 जुलाई 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

उन्नत सुविधाओं सहित नवीनीकृत बाल निकेतन विद्यालय का उद्घाटन उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर के सौजन्य से किया गया। इस विद्यालय का कायाकल्प करने में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर की अध्यक्षा श्रीमती ममता साहू का अहम् योगदान है। नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत विद्यालय की इमारत की मरम्मत, रंग रोगन, कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड की स्थापना, शुद्ध पेयजल की सुविधा, कूलर की व्यवस्था, कंप्यूटर प्रयोगशाला की सुविधा एवं पुस्तकालय का आधुनिकीकरण किया गया है। विधार्थियों के बैठने के लिए नई बेंच-डेस्क की व्यवस्था की गई है। विधार्थियों के मनोरंजन हेतु झूले एवं प्री नर्सरी के बच्चों के अन्य खेल सामग्री की व्यवस्था की गई है। इससे न केवल बच्चों के मानसिक बल्कि शारीरिक विकास में भी सहायता मिलेगी। संगीत शिक्षा के लिए आधुनिक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था की गई है जिसको सीखने और बजाने की प्रक्रिया से उनकी एकाग्रता में सुधार होगा।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आरामदायक, सुविधाजनक और आधुनिक शिक्षण वातावरण प्रदान करना है, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस कायाकल्प से छात्रों की रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को नई दिशा मिलेगी। बाल निकेतन विद्यालय में प्री नर्सरी और क्लास 1 से 8 तक के बच्चों के लिए पढाई की उत्तम व्यवस्था है। इस विद्यालय में न्यूनतम मासिक शुल्क में बेहतर और आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सचिव डॉ. शिवानी, संगठन की सदस्याएं श्रीमती नीलम, श्रीमती गौरी, श्रीमती गरिमा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह आदि उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: जियोथर्मल नीति को कैबिनेट की मंजूरी

Thu Jul 10 , 2025
देहरादून: जियोथर्मल नीति को कैबिनेट की मंजूरी,सागर मलिकपेंशन और खनन के प्रस्ताव मंजूर उत्तराखंड कैबिनेट बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में राज्य की ऊर्जा नीति को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए जियो थर्मल […]

You May Like

Breaking News

advertisement