भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक सिविल लाइंस कार्यालय पर की गई आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली की मासिक बैठक सिविल लाइंस कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं बरेली जिले के प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह जी रहे बैठक में सभी जिला/क्षेत्र/प्रदेश के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आज पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्य्क्ष (बृज क्षेत्र) पूरण लाल लोधी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को पटका पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सभी का सम्मान किया।*
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्य्क्ष किसान मोर्चा व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह* ने मासिक बैठक में ‘डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म’ (DLP) प्रशिक्षण अभियान व आगामी अभियानों के विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य
उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित और सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और उसकी सक्रियता ही पार्टी की सफलता का आधार है।
उन्होंने बताया कि मंडल से लेकर बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर तक के प्रत्येक कार्यकर्ता का डीएलपी (DLP) अभियान के तहत पंजीकरण और डिजिटल प्रशिक्षण अनिवार्य है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम बीस बीस कार्यकर्ताओ को डिजिटल प्रशिक्षण लेना है।
उन्होंने जोर दिया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, ताकि पात्र लोगों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओ से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मंडल के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक एवं पन्ना प्रमुखों का डीएलपी प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगो को डिजिटल माध्यम से जोड़े और उन्हें तकनीकी रूप से उन्हें सशक्त बनाने में सहयोग करे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्य्क्ष पूरण लाल लोधी, प्रदेश अध्य्क्ष किसान मोर्चा व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ एम पी आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, राजकुमार शर्मा, डॉ हरिशंकर गंगवार, शिव मंगल सिंह राठौड़, वीरपाल गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, अंकित शुक्ला, अजय सक्सेना, राहुल साहू, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, नेहा कनौजिया ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, चैयरमैन वीरपाल मौर्य, बुद्धसेन मौर्य, मुकेश राजपूत, आलोक गंगवार, अमित गुप्ता, सुरजीत यादव,भूपेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खरगपुर गांव में बेखौफ चोरों ने दो घरों की अलमारियों से 10 लाख के जेवरात व नकदी चोरी कर हो गए फरार

Fri Jul 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, मंगलवार को खरगपुर गांव में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर घर के पीछे की दीवार तोड़कर अलमारी में रखे दस लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व नगदी और कीमती सामान समेट कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement