दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रतिनिधियों की हिमाचल राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट, भगवान शिव कथा हेतु दिया आमंत्रण

(पंजाब) फिरोजपुर 20 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

 दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रतिनिधियों ने आज हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल कविंदर गुप्ता जी के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल महोदय को संस्थान द्वारा देश-विदेश में संचालित विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

बैठक के दौरान संस्थान की आध्यात्मिक गतिविधियों, सत्संग कार्यक्रमों, संस्कारशालाओं, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा युवा जागरूकता जैसे विभिन्न सेवा प्रकल्पों पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्थान समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति के आंतरिक विकास पर बल देता है।

   इस दौरान माननीय राज्यपाल जी को आगामी 29 जून से क्योंथल बैंक्वेट हॉल,खलीनी,शिमला में प्रारम्भ होने जा रही भगवान शिव कथा के पावन आयोजन हेतु सादर आमंत्रित भी किया गया। संस्थान के प्रतिनिधियों ने उन्हें इस दिव्य आयोजन में सहभागिता हेतु आग्रह किया।

   बैठक में संस्थान द्वारा संचालित कामधेनु गौशाला के विषय में भी विस्तार से चर्चा हुई, जहाँ देसी गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि गौशाला में भारतीय नस्ल की गायों की सेवा, संवर्धन तथा उनके माध्यम से प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

      माननीय राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता जी ने संस्थान द्वारा किए जा रहे इन सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को जारी रखने के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं सहायता : माफी ढांडा

Sat Jun 20 , 2026
नवीन जिन्दल फाउंडेशन और एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न।सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों और एलिम्को के सहयोग से दिव्यांगजनों को किया गया लाभान्वित।जिन्दल हाउस में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 144 दिव्यांगजनों को दिए गए सहायक उपकरण। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 20 जून : सांसद […]

You May Like

Breaking News

advertisement