किसान आंदोलन के तीसरे दिन पहुंची भारी भीड़ बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की

किसान आंदोलन के तीसरे दिन पहुंची भारी भीड़ बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की

बीते तीन दिनों से धरने पर डटे हुए किसान

रुद्रपुर – भारतीय किसान यूनियन के तीसरे दिन के आंदोलन पर धरना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ पहुंची और मांगों का समर्थन किया, गौरतलब हो कि भारतीय किसान यूनियन ने पूर्व आव्हान के तीन दिवसीय धरने का आज तीसरा और आखिरी दिन है, इस दौरान जिले भर से भारी संख्या में किसान रुद्रपुर जिला मुख्यालय पहुंचे और किसानों की मांगों का समर्थन किया, धरना स्थल पर आज भारी संख्या में महिलाओं ने इस आंदोलन में शिरकत की जसपुर से लेकर खटीमा तक के किसान धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार और प्रशासन से मांगो को पूरा करने की पुरजोर वकालत करते हुए सरकार को चेताया, बिजली बिल माफ करने सहित चार सूत्रीय मांगों को जिले भर के किसान पिछले तीन दिनों से जिला अधिकारी कार्यालय पर आंदोलन कर रहे हैं हालांकि बीती देर शाम अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने किसानों से वार्ता की लेकिन बताया जा रहा है कि यह वार्ता पूरी तरह असफल रही,साध ही यह खबर भी सामने आ रही है कि आक्रोशित किसानों ने जिला मुख्यालय के गेट को उखाड़ फेंकने की चेतावनी दी है उसका कहना है जिलाधिकारी नितिन भदौरिया स्वयं उनसे बातचीत करने के लिए धरना स्थल पर आए, बताते चलें कि किसान संगठनों ने 21 अगस्त को जिला मुख्यालय रुद्रपुर कूंच किया था और इससे पहले जिला अधिकारी कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, इन दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई और किसानों ने बेरिकेडिंग को उखाड़ फेका था,इस बीच धरना स्थल पर लंगर की भी व्यवस्था की गई है और दूर दराज से आने वाले किसानों के लिए लंगर लगाया गया है, इस धरने का आज आखिरी दिन है और प्रशासन और किसानों के बीच कोई भी ठोस बातचीत नहीं हो पाई है, जिसके बाद आगे की रणनीति बनाई जा रही है और आंदोलन को और उग्र करने पर विचार किया जा रहा है ‌।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਵਿਖੇ ਤੀਜ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਦੀ ਝਲਕ ਪੇਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਅਤੇ ਧੂਮ ਨਾਮ ਨਾਲ ਇਹ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ

Sun Aug 23 , 2026
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 23 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}=

You May Like

Breaking News

advertisement