उर्से रज़वी की तैयारियों के संबंद्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक जायरीन की सहूलियत समेत यातायात व सुरक्षा समेत कई बिंदुओं पर चर्चा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : कलेक्टेट सभागार में 108 वे उर्से रज़वी की तैयारियों के संबद्ध में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस् अधीक्षक अनुराग आर्य समेत दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां की ओर से प्रतिनिधि मंडल शामिल रहा। दरगाह से गये हाजी जावेद खान ने दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन की ओर से गत वर्षों के उर्स में प्रशासन द्वारा किये गए कार्यो का शुक्रिया अदा किया। आगे बताया कि इस साल उर्स-ए-रज़वी 07,08 व 09 अगस्त को बरेली में होगा। जिसकी तैयारिया दरगाह स्तर से शुरू हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन द्वारा कराए जाने वाले कार्य को लेकर विस्तार से एक एक बिंदु पर चर्चा की गई। नगर निगम,स्वास्थ्य, बिजली,सफाई,पानी,शौचालय,वुज़ू के लिए टोटियों, यातायात,सुरक्षा संबंधी कार्य कराने की मांग की। दरगाह व उर्स परिसर पर प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की। आखिर में डीएम व कप्तान साहब ने सभी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को गत वर्षों से बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि आला हज़रत का उर्स शहर का बड़ा आयोजन है। साथ ही दरगाह से आए प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उर्स में आने वाले ज़ायरीन के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। टीटीएस के औरंगजेब नूरी,शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी ने भी सुझाव रखें।दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स से संबधित पुलिस,प्रशासन,नगर निगम,स्वास्थ्य,बिजली,शिक्षा,संचार आदि विभाग के अधिकारी शामिल रहे। जिसमे सिटी मजिस्ट्रेट,एसपी सिटी,ट्रैफिक,सीओ के अलावा दरगाह की ओर से ताहिर अल्वी,शान रज़ा,मंज़ूर रज़ा,आदि लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक सिविल लाइंस कार्यालय पर की गई आयोजित

Fri Jul 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली की मासिक बैठक सिविल लाइंस कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं बरेली जिले के प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह जी रहे बैठक में सभी जिला/क्षेत्र/प्रदेश के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि एवं मंडल […]

You May Like

Breaking News

advertisement