कांवड़ यात्रा 2025: अब तक 3 करोड़ शिव भक्त पहुंचे

कांवड़ यात्रा 2025: अब तक 3 करोड़ शिव भक्त पहुंचे,
सागर मलिक

1.84 लाख न ली स्वास्थ्य सेवाएं

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा 2025 में अब तक तीन करोड़ से अधिक शिव भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ चुका है। इस विशाल धार्मिक आयोजन के बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियों के मोर्चे को मजबूती से संभाल रखा है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,84,000 से अधिक शिव भक्तों ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं ली हैं। हालांकि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का आंकड़ा भी चिंताजनक रहा है।
अब तक आठ कांवड़ियों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, करीब 36,000 से अधिक शिव भक्त फंगल इंफेक्शन (खाज-खुजली) की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। वायरल बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या 27,649 रही, जबकि डायरिया से ग्रसित लगभग 10,000 मरीजों ने अस्पतालों में इलाज कराया। इनमें से 15 मरीजों को गंभीर स्थिति के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविरों में सबसे अधिक मरीज फंगल इंफेक्शन की शिकायत लेकर आए, जिनकी संख्या 35,918 तक पहुंच चुकी है। वहीं उल्टी, दस्त और वायरल से परेशान हजारों मरीजों को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

जानकारी के अनुसार, अब तक कुत्ते, बंदर और सांप के काटने के 183 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं गंभीर स्थिति में पहुंचे 132 शिव भक्तों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा है। इसके अतिरिक्त, जलने की घटनाओं में 1,164 कांवड़िए घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सड़क दुर्घटनाएं भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। दस हजार से अधिक शिव भक्त दुर्घटना में घायल हुए, जिनमें से 89 को हायर सेंटर भेजा गया। इन घायलों में अधिकतर को मामूली चोटें आई थीं।

अन्य सामान्य बीमारियों के 99 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जिनका इलाज विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों और अस्पतालों में किया गया।
मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने सभी केंद्रों पर तीन पारियों में सुपरविजन और विशेष व्यवस्था की है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। कांवड़ मेला कंट्रोल रूम भी 24 घंटे सक्रिय है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंडअचानक आग का गोला बनी मोटर साइकिल, कांवड़ियों में मची भगदड़

Tue Jul 22 , 2025
उत्तराखंडअचानक आग का गोला बनी मोटर साइकिल, कांवड़ियों में मची भगदड़,सागर मलिक उत्तराखंड के धर्मनगरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दो अलग-अलग स्थानों पर चलती बाइकों में अचानक आग लग गई। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बाइक सवार कांवड़िए समय रहते […]

You May Like

advertisement