एनडीए के छात्रों हेतु गुरुकुल में हुआ विशेष ‘गाइडेंस सैशन’

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : गुरुकुल के एन.डी.ए ब्लॉक में छात्रों के लिए विशेष ‘गाइडेंस सैशन’ हुआ जिसमें ब्रिगेडियर विकास कुमार, ग्रुप कमांडर एन.सी.सी. अम्बाला और कर्नल हरप्रीत सिंह, कमांडिंग ऑफिसर 10 हरियाणा बटालियन, कुरुक्षेत्र विशेष रूप से पधारे। गुरुकुल पहुंचने पर दोनों अतिथियों का निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार के साथ एन.सी.सी. इंचार्ज कैप्टन श्रवण कुमार ने स्वागत किया।
विशेष सत्र में एन.डी.ए. के छात्रों को सम्बोधित करते हुए ब्रिगेडियर विकास कुमार ने कहा कि जीवन में अनुशासन का विशेष महत्त्व है, जो विद्यार्थी अनुशासन का पालन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को एनडीए में एसएसबी में सफलता हेतु महत्त्वपूर्ण टिप्स दिये। एनडीए में लिखित परीक्षा के बाद एसएसबी इन्टरव्यू में कैसे सफल हों, इसकी तैयारी कैसे करें, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी प्रकार कर्नल हरप्रीत सिंह ने भी एन.सी.सी. के महत्त्व पर प्रकाश डाला। अन्त में निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने दोनों अतिथियों का गुरुकुल में पहुंचने और छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में हेल्थ एंड वैलनेस स्कूल गोइंग चिल्ड्रन विषय को लेकर आयोजित की गई ( इन- हाउस) सीबीएसई ट्रेनिंग प्रोग्राम

Fri Mar 7 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सीबीएसई द्वारा निर्धारित… इन- हाउस ट्रेनिंग (आंतरिक प्रशिक्षण) प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान कौशल-प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे शिक्षक को बच्चों को पढ़ाते समय आसानी हो सके क्योंकि आज के […]

You May Like

Breaking News

advertisement