श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम जिला इकाई का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार अशोक गर्ग मुख्य संरक्षक नियुक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
गुरुग्राम में लगभग 30 वर्षो से सक्रिय पत्रकारिता कर रहें है वरिष्ठ पत्रकार अशोक गर्ग।

गुरुग्राम 8 मार्च : गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार अशोक गर्ग श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम इकाई के मुख्य संरक्षक घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने गुरुग्राम जिले के नवनियुक्त मुख्य संरक्षक अशोक गर्ग को संघ के गुरुग्राम इकाई के मुख्य संरक्षक नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “अशोक गर्ग एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। गुरुग्राम इकाई के मुख्य संरक्षक पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ. बंसल ने कहा,”अशोक गर्ग के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ. बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। अशोक गर्ग ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने अशोक गर्ग को गुरुग्राम इकाई के मुख्य संरक्षक पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश सचिव नितिन वालिया (भिवानी),हिसार से डा. संजीव कुमारी सलाहकार, प्रदेश सचिव प्रीतम राठौर (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह सचिव सतीश बंसल (सिरसा), प्रदेश सह- सचिव पंकज सिंगला (पानीपत), प्रदेश संग़ठन प्रचारक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल व मुख्य सलाहकार धर्मपाल वर्मा, पंचकूला इकाई में मुख्य संरक्षक कुलवन्त शर्मा व मुख्य सलाहकार सुभाष कोहली, अम्बाला इकाई के मुख्य संरक्षक रतन सिंह ढिल्लो व मुख्य सलाहकार तजिंदर शर्मा, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। इस अवसर पर गुरुग्राम जिले के नवनियुक्त मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अशोक गर्ग ने अपनी नियुक्ति के लिये संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो संघ के प्रति निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नप थानेसर आम चुनाव 2025 की मतगणना के लिए नियुक्त किए डयूटी मैजिस्ट्रेट : नेहा सिंह

Sun Mar 9 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नप थानेसर आम चुनाव के मतों की गणना होगी 12 मार्च को सुबह 8 बजे से।अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 में बनाया मतगणना केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता प्रबंध। कुरुक्षेत्र 8 मार्च : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि नगर परिषद थानेसर आम चुनाव 2025 […]

You May Like

Breaking News

advertisement