अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली रैली

सरताज खान (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आज शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष में सिरोज वैलनैस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा एंनडीएस पब्लिक स्कूल के नेतृत्व में नारी बचाओ अभियान के तहत विशाल महिला रैली निकल गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान विधायक जी ने महिलाओं का सम्मान कर नारी शक्ति को महान बताया। और कहां की महिला अब किचन तक ही सीमित नहीं है देश की तरक्की में उनका पूरा-पूरा हाथ है। आज की महिला इंजीनियर, डॉक्टर, विधायक बन रही है और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। और कहां की नारी का सम्मान ही सबसे बड़ा सम्मान है इसी दौरान विधायक डीसी वर्मा ने सभी महिलाओं से हर संभव मदद करने का शासन दिया। विशाल महिला रैली एनडीएस पब्लिक स्कूल से शुरु होकर लोधी नगर चौराहे से कस्बे की में मार्केट और ब्लाक होते हुए एनडीएस स्कूल पर जाकर संपन्न हुई। उसके बाद सिरोज वैलनैस प्राइवेट कंपनी की सीएमडी डॉली सिंह एवं एमडी राजेश चौहान और एमडीएस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक श्रीमती संध्या शर्मा ने महिलाओं को जागरूक कर उनके अधिकारों एवं महिलाओं को होने वाली बीमारियों की रोकथाम एवं उनकी समस्याओं का समाधान बताया। मीटिंग और यात्रा के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल नंदकिशोर एवं उनकी पत्नी श्रीमती संतोष, त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेरणा चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, स्कूल प्रधानाचार्य सुधीर शर्मा, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, अजय सक्सेना, आशीष अग्रवाल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, गौरव मिश्रा, व्यापारी सचिन चौहान, तिलक सिंह, आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार मेजर प्रवीन कुमार शर्मा, पुष्पा शर्मा, अनुभव शर्मा, अंशिका शर्मा, सरिता पांडे, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, महिला मोर्चा की अध्यक्ष गड्डी सिंह, श्रीमती संध्या शर्मा, मंजू शर्मा, वर्षा सक्सैना, बृजमोहन, अभिषेक सिंह, नीतू गुप्ता, रश्मि भारद्वाज, रंजना मिश्रा, आरती सिंह, रितु सिंह, प्रतिभा सिंह, कंचन सिंह, काजल सिंह आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने अपने अग्रजों के उज्जवल भविष्य की कामना की

Sun Mar 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उच्च प्राथमिक विद्यालय बारी नगला में कक्षा 6 एवं 7 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस विदाई समारोह में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों का और अपने अनुजों का आभार व्यक्त […]

You May Like

advertisement