उत्तराखंड देहरादून मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन हुआ, मंहत इंद्रेश द्वारा

उत्तराखंड देहरादून
मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन हुआ, मंहत इंद्रेश द्वारा
सागर मलिक

विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने किया विस्तृत परीक्षण

कोटद्वार। झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की स्थिति को समझने हेतु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़ कोटद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी के संज्ञान में यह बात लाई गई थी कि इस इलाके में बडी संख्या में बच्चे मानसिक रूप से अक्षम या विकास से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी भारती देवी एजुकेशन फाउंडेशन, कोटद्वार के निदेशक डॉ. कमलेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। काबिलेगौर है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी ने श्री दरबार साहिब, देहरादून आगमन के दौरान श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से झण्डीचौड़ कोटद्वार में एक विशेष शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया था। इसी गम्भीर विषय पर चिंता के बाद मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के छह सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने झंडीचौड़ में शिविर लगाकर 100 से अधिक बच्चों का मानसिक, शारीरिक एवं विकासात्मक परीक्षण किया।

विशेष शिविर में डाॅक्टरों की टीम ने बच्चों की मानसिक सेहत का आकलन कर स्क्रीनिंग के आधार पर विस्तृत डाटा तैयार किया, जिसके आधार पर डाॅक्टरों की टीम यह पता लगाएगी कि इस क्षेत्र में मानसिक अक्षमता या व्यवहारगत समस्याओं के पीछे संभावित चिकित्सीय, पोषण संबंधी या पर्यावरणीय कारण क्या हो सकते हैं ? शिविर में झंडीचौड़, लोकमणिपुर, किशनपुर, कलाल घाटी और हल्दूखाता सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक पहुंचे तथा डॉक्टरों को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

इस विशेष शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मनोरोग विभाग से डॉ. विदुषी मक्कड़, डॉ. मनकरन संधू, शिशु एवं बाल रोग विभाग से शिशु मनोचिकित्सक डॉ. अर्चना सिंह व डॉ. अनुपम जोशी तथा कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. रविकांत और डॉ. आलोक कुमार ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय सहयोग बलराज दत्ता, सत्य प्रकाश थपलियाल, डॉ. नंद किशोर, जितेंद्र नेगी, एस जी आर आर पब्लिक स्कूल के निदेशक धीरेन्द्र मोहन रतूड़ी, एस जी आर आर पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गिरीश उनियाल एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़ का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून राज्य आंदोलन के पुरोधा दिवाकर भट्ट का लंबी बीमारी के बाद निधन

Wed Nov 26 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनराज्य आंदोलन के पुरोधा दिवाकर भट्ट का लंबी बीमारी के बाद निधन,सागर मलिक देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। आज उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement