उत्तराखंड देहरादून राज्य आंदोलन के पुरोधा दिवाकर भट्ट का लंबी बीमारी के बाद निधन

उत्तराखंड देहरादून
राज्य आंदोलन के पुरोधा दिवाकर भट्ट का लंबी बीमारी के बाद निधन,
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। आज उन्होंने हरिद्वार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। भ्ट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में शामिल थे। फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर भट्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया था।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट की सादगी, नेतृत्व और जनता के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

गोदियाल ने जताया शोक
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेट के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोदियाल ने कहा कि भट्ट का निधन राज्य के लिए अपर्णिय क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में जनहित, सामाजिक न्याय और विकास के मुद््दों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से 24 नवंबर से 30 नवंबर तक फिरोजपुर छावनी के शीतला माता मंदिर में सात दिवसीय श्री राम कथा का किया जा रहा आयोजन

Wed Nov 26 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 25 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement