होली के रंग कन्हा के संग संगीत समारोह आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में गुलजारीलाल नंदा स्मारक संस्थान में सुर संगम कलामंच, कुरुक्षेत्र द्वारा होली के रंग कन्हा के संग शीर्षक पर भव्य संगीतमय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने संगीत, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शुचिस्मिता, निदेशक, गुलजारीलाल नंदा स्मारक संस्थान ने की। इस अवसर पर डॉ. विभा अग्रवाल ने होली और हमारे त्योहार विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने होली के सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
सुर संगम कला मंच के सभी कलाकारों ने सुमधुर भजनों और रंगारंग गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। होली आई रे, रंग बरसे, श्याम रंग में रंगी रे जैसे गीतों पर श्रोता भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरे आयोजन में संगीत और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होती रही।
संस्थान और सुर संगम कला मंच के इस सांस्कृतिक आयोजन को सभी ने सराहा और इसे भारतीय उत्सव परंपरा को जीवंत रखने का एक उत्कृष्ट प्रयास बताया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक होली गीत और रंग-अभिनंदन के साथ हुआ। मंच संचालन डॉ. सत्य भूषण ने किया।
कार्यक्रम में श्रीश्याम शर्मा, विशाल शर्मा, गायत्री आर्य, बिंदु गर्ग, सुमन सैनी, राजेश सैनी, डॉ. ऋषिपाल गुप्ता, डॉ दीपाली गुप्ता, सत्य भूषण, पृथ्वीनाथ गौतम, अमित अग्रवाल, बलदेव सिंह, अशोक अग्रवाल, विभा अग्रवाल, सूर्यकांत विशिष्ट, सुनीता शर्मा, सोम प्रकाश, योगेश कुमार में भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद लक्ष्मण भवन में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग उत्सव की धूम

Tue Mar 11 , 2025
शहीद लक्ष्मण भवन में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग उत्सव की धूम। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। कार्यक्रम में किया गया शिक्षा जगत की 361 विभूतियों का सम्मान। वृन्दावन : शहीद लक्ष्मण भवन में परमार्थ निकेतन (ऋषिकेश) के सहयोग से वृंदा फाउंडेशन ट्रस्ट और हरिहर […]

You May Like

advertisement