रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील

उत्तराखंड देहरादून
रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील,
सागर मलिक

उत्तराखंड में भारतीय रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। देहरादून की पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से परीक्षा में उपयोग की जाने वाली नकल पर्ची भी बरामद हुई है। पूछताछ में उसने हरियाणा में रहने वाले कई अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

मामला दो दिसंबर का है। आईकैट सॉल्यूशन परीक्षा केंद्र, सहारनपुर रोड पर हो रही परीक्षा के दौरान वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर यशवीर (निवासी पुरौला, उत्तरकाशी) को 22 वर्षीय अभ्यर्थी विवेक की गतिविधियाँ संदिग्ध नजर आईं। तलाशी में उसके जैकेट की आस्तीन से नकल पर्ची बरामद हुई, जिसे वह परीक्षा में उपयोग करने की योजना बनाकर लाया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक ने कबूला कि परीक्षा पास कराने के लिए उसकी हरियाणा के एक व्यक्ति शर्मा से चार लाख रुपये में डील तय हुई थी। शर्मा ने उसे परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद तीन लोगों से मिलवाया था। आरोप है कि इन लोगों ने परीक्षा से पहले आरोपी के फोन पर एक प्राइवेट मैसेंजर ऐप डाउनलोड कराया और उसी के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर भेजकर पर्ची पर लिखवाए थे।

जैसे ही विवेक परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने लगा, कड़ी जांच के दौरान उसकी चाल पकड़ी गई। पटेल नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में किसी संगठित नकल गिरोह की संलिप्तता की संभावना है। आरोपी से जुड़े सभी लोगों और लिंक की गहन जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून स्कूलों में छात्र छात्राओं की सुरक्षा के होगे पुख्ता इंतजाम, डॉ धन सिंह रावत

Thu Dec 4 , 2025
सागर मलिक विभागीय मंत्री के निर्देश पर निदेशक ने जारी किये आदेश समय-समय पर राज्य स्तर पर भी होगी सुरक्षा समीक्षादेहरादून। चमोली जनपद में छात्र-छात्राओं के यौन शोषण एवं छेड़छाड़ की घटना को देखते हुये प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सख्त कदम उठाये गये हैं। विभागीय […]

You May Like

advertisement