हिमालय ग्रुप ऑफ कम्पनीज की इकाई फ्लोट ब्ररुइ की निदेशक अपूर्वा सिंघल हुई सम्मानित

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

उद्यमी अपूर्वा सिंघल के सम्मान पर कुरुक्षेत्र में भी खुशी की लहर।

कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव, हिमालयन ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के निदेशक एवं कुरुक्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी राजेश सिंगला की भतीजी अपूर्वा सिंघल को बैंगलौर में सफल उद्यमी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि अपूर्वा सिंघल हिमालय ग्रुप ऑफ कम्पनीज की इकाई फ्लोट ब्ररुइ की निदेशक हैं। उन्हें समाज की प्रमुख एवं सफल महिलाओं के साथ सम्मानित किया गया। अपूर्वा सिंघल के साथ बायग वेंचर्स की निदेशक सौरभ गौड़ा, जोयज कैफे और जुगनी की सीईओ और संस्थापक फरहीन कादरी, प्रचार रणनीति के लिए कार्यक्रम प्रबंधक जोमैटो बैंगलोर की मौप्रिया रॉय, होटल प्रबंधन प्रमुख क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की डा. केरविन सवियो निगली, मैरियट होटल की जीएम कदंबरी सभरवाल तलवाड़ एवं ग्लिम्प्स ग्लोबल की सह संस्थापक प्रज्ञा मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र से प्रणव सिंगला, रमनीश सिंगला, ज्योति सिंगला, अरुणिमा सिंघल इत्यादि भी मौजूद रहे।
सम्मानित होने वाली सफल महिलाओं के साथ अपूर्वा सिंघल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह को कृषि मेले के लिए किया गया आमंत्रित

Tue Mar 11 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। दो दिवसीय कृषि मेले में पहुंचेंगे अनेक कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक। कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 17-18 मार्च को कृषि मेला-खरीफ आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कृषि मेले में सब्जी की फसलों के कृषि वैज्ञानिक एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement