एडीए जटिल प्रक्रियाओं पर इंजीनियर्स-आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल, सुधार की मांग

आजमगढ़। लोकहित के दृष्टिगत प्रोफेशनल इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ने आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रक्रियाओं को सरल बनाने और विभागीय समस्याओं के निराकरण की मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में एडीए प्रशासन को पत्र भेजकर जनता को हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। एसोसिएशन का कहना है। कि प्राधिकरण द्वारा मानचित्र स्वीकृत होने के बाद भी भवनों पर नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवाया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों और पेशेवरों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि यह कार्रवाई सामान्य प्रक्रिया के तहत न होकर मनमाने ढंग से की जा रही है। पत्र में यह भी मांग की गई है कि आवासीय भवन मानचित्रों में आवासीय क्षेत्र के लिए एकड़ रिपोर्ट की अनिवार्यता को हटाकर सामान्य रूप से मानचित्र स्वीकृत किए जाएं, जिससे प्रक्रिया सरल हो सके। एसोसिएशन ने विभाग द्वारा प्रस्तावित नए बायलॉज पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने की मांग की है, ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं से प्राधिकरण को अवगत कराया जा सके। इसके साथ ही एडीए की बोर्ड बैठकों में एसोसिएशन की सहभागिता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
भू-प्रयोग (लैंड यूज) से संबंधित एनओसी प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि अन्य प्राधिकरणों की तुलना में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण में शुल्क अधिक लिया जा रहा है और सिंगल विंडो पोर्टल की व्यवस्था लागू नहीं की गई है।
पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि विभागीय कर्मचारी अपने मूल कार्यों को छोड़कर भू-प्रयोग एनओसी में लगे हुए हैं और कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। यहां तक कि सेवानिवृत्त कर्मचारी भी विभाग से जुड़े रहकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इसके अलावा लेबर सेस की फीस श्रम विभाग के माध्यम से जमा कराने की मांग भी उठाई गई है। एसोसिएशन ने पूरे मामले में लोकहित को ध्यान में रखते हुए एडीए प्रशासन से शीघ्र स्पष्ट जवाब और ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती पर उनके चित्रों पर फूल माला अर्पित कर हुआ गोष्ठी आयोजित की गई

Tue Dec 23 , 2025
आजमगढ़।किसानों के मसीहा रहे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल जिलाअध्यक्ष महमूद खां के नेतृत्व में शहर के कलेक्ट्रेक्ट स्थित रिक्शा स्टैंड पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में बतौर अतिथि पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर व अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के चित्र पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement