रबर फैक्ट्री परिसर में मिली 35 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव माधोपुर माफी स्थित बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के खाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई।
प्रथम दृष्टया मृतका मानसिक रूप से मांगकर खाने वाली प्रतीत हो रही है। शव के पास खाने का एक डिब्बा और पानी की पुरानी बोतल भी मिली है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। मुंह के हिस्से को जंगली जानवर जैसे सियार आदि ने नोचा हुआ पाया गया, जबकि शरीर पर किसी तरह की ताज़ा चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव लगभग दो–तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
नियमानुसार महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईओ द्वारा व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने व ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना से मिले व्यापारी

Mon Dec 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली: फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के प्रकरण में बरेली शहर के व्यापारियों ने हुंकार भर दी। शहर के तमाम व्यापारियों ने आज वन राज्यमंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना से मिलकर ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने एवं व्यापारी नेता […]

You May Like

advertisement