देहरादून: नशे और नई नई बाइक में घूमने के शौक ने बनाया बाइक चोर

देहरादून: नशे और नई नई बाइक में घूमने के शौक ने बनाया बाइक चोर,
सागर मलिक

सार:देहरादून पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले भी जेल जा चुका है.

विस्तार:देहरादून: उत्तराखंड में नशे की लत में पड़े युवाओं द्वारा बाइक चोरी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में कई युवकों को अलग-अलग मामलों में अरेस्ट भी किया गया है. लेकिन इसके बाद भी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं पुलिस ने एक और ऐसे ही मामले का खुलासा किया है. जिसमें एक युवक नशे की लत और नई-नई गाड़ियों की घूमने की शौक के चलते बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था. यही नहीं युवक पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं.

वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए थाना बसंत विहार पुलिस ने एक आरोपी को हरबंसवाला चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद किए गए. नई गाड़ियां चलाने के शौक को पूरा करने के लिए आरोपी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. साथ ही गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. आरोपी के खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य अपराधों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

बता दें कि 27 मार्च को दिनेश गोयल निवासी मोहित नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी एक्टिवा की चोरी होने, 08 मार्च को रजत गहलोत निवासी सुभाष नगर द्वारा अपनी स्कूटी और 10 मार्च को लक्ष्मण पासवान निवासी शास्त्री नगर खाल थाना बसंत विहार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. तहरीरों के आधार पर थाना बसंत विहार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी थी.

आरोपी नशे का आदी है और उसे नई-नई गाड़ियां चलाने का शौक है. जिसके लिए वह वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम देता था और जो गाड़ी उसे पसंद नहीं आती है, उसे वह राह चलते व्यक्तियों को सस्ते में बेच देता था. आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है. जिसके खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी व अन्य अपराधों के 14 मुकदमे दर्ज हैं.
प्रदीप रावत, बसंत विहार थाना प्रभारी

चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए थाना स्तर से टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चेक किया. जिसके बाद पुलिस टीम ने हरबंसवाला चेक पोस्ट पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल के युवक को चेकिंग के लिए रोका, जिससे पूछताछ करने पर युवक द्वारा अपना नाम सुदन थापा बताया गया.

पुलिस टीम द्वारा बिना नंबर की मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर युवक ने मोटरसाइकिल को 6 मार्च को शास्त्रीनगर खाला से चोरी करना व मोहित नगर, बल्लीवाला चौक और डालनवाला क्षेत्र से भी वाहन चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया. जिसकी बताई जगह पर पुलिस टीम ने चाय बागान खंडहर के अंदर से चोरी की 3 स्कूटी को बरामद किया.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में वनाग्नि नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए वन विभाग की बड़ी पहल

Sun Mar 30 , 2025
उत्तराखंड में वनाग्नि नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए वन विभाग की बड़ी पहल,सागर मलिक देहरादून। उत्तराखंड में वनाग्नि नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वन विभाग ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) की स्थापना की है और Forest Fire Uttarakhand मोबाइल ऐप विकसित किया है। प्रमुख वन […]

You May Like

advertisement