प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सजा विशेष कीर्तन दरबार

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सजा विशेष कीर्तन दरबार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जनकपुरी में सिक्खों के छठवें गुरु मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित चल रहे कार्यक्रमों में बुद्धवार रात रोजाना की तरह दीवान की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ से हुई। जिसमें पहले हजूरी रागी भाई सतवंत सिंह ने कीर्तन गायन किया उपरांत पंथ के महान धर्म प्रचारक भाई हरमित्तर सिंह जी गुरुद्वारा मंजी साहिब अमृतसर व श्री दरबार साहिब अमृतसर से रागी भाई संदीप सिंह ने संगत को निहाल किया। समाप्ति के बाद श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को कीर्तन करते हुए निजी स्थान पर विश्राम के लिए ले जाया गया। संगत ने श्रद्धा के साथ गुरु का लंगर ग्रहण किया। कमेटी ने बताया कि आज सुबह 4 बजे श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाश के साथ श्री सुखमणी साहिब से शुरुआत होगी जो मुख्य दीवान दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। गुरु का लंगर गुरुद्वारे के पीछे स्थित पार्क में 12 बझे से शुरू होगा जो गुरु की इच्छा तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के छबील सहित स्टॉल भी लगेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य सेवादार हर नाम सिंह, रमिंद्र सिंह, रणजीत सिंह, निरमान सिंह बग्गा, परमजीत सिंह दुआ, हरविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह बग्गा, रविन्द्र पाल सिंह, राकेश सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील ग्लोरी प्लस परिवार ने वृद्धाश्रम के नए भवन के लोकार्पण समारोह का किया आयोजन

Thu Jun 12 , 2025
इनर व्हील ग्लोरी प्लस परिवार ने वृद्धाश्रम के नए भवन के लोकार्पण समारोह का किया आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इनरव्हील ग्लोरी प्लस परिवार द्वारा वृद्धाश्रम के नए भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन बड़े मंगल के पावन अवसर पर किया गया। इस अवसर पर श्री आर.के. गुप्ता, […]

You May Like

advertisement