कुलगुरु ने किया एसवीएसयू वात्सल्य का उद्घाटन

पलवल, प्रमोद कौशिक 7 नवंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि वात्सल्य का एहसास दिव्य होता है। शिशुओं के प्रति हमें हमेशा अतिरिक्त संवेदनशील होना चाहिए। वह हिमाद्रि भवन में ‘एसवीएसयू वात्सल्य’ शिशु गृह का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे। इस वात्सल्य केंद्र में शिशु से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चे दिन भर रह सकेंगे। कार्य अवधि के दौरान छोटे बच्चों की माताओं को किसी प्रकार की चिंता नहीं होगी। यह शिशु गृह वातानुकूलित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि शिशु गृह में छोटे बच्चों को वास्तव में वात्सल्य का वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मियों से मातृभाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि इस शिशु गृह में सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। माताएं अब अपने बच्चों को इस शिशु केंद्र में छोड़ कर निश्चिन्त होकर काम कर सकेंगी। उन्होंने कर्मियों को इस शिशु केंद्र में आत्मीय भाव से काम करने के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि सभी बच्चों को यहां अपने घर जैसा एहसास होना चाहिए। इस अवसर पर उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा, कुलगुरु के विशेष कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल व सोनल गर्ग सहित शिशु केंद्र का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शिशु केंद्र का उद्घाटन करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधान सभा में वंदे मातरम् गीत के 150वें स्मरणोत्सव का आयोजन किया गया

Sat Nov 8 , 2025
चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 7 नवंबर : हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार सुबह राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा के सचिव राजीव प्रसाद और विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया।विधान […]

You May Like

advertisement