श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रंगभरी एकादशी पर हुई भगवान भोलेनाथ की पूजा

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा से है रंगभरी एकादशी : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में रंगभरी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ की गई। रंगभरी एकादशी पूजा में सतबीर सिंह सैनी, सोनिया, मन्नत सैनी, माही सैनी, रविंद्र सैनी, रीटा सैनी, खुशी, मुस्कान, हर्षप्रीत व निर्मला गिरी इत्यादि श्रद्धालु शामिल हुए। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी का संबंध भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से है। शेष सभी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। यह हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी मनाई जाती है। इसी दिन आंवला एकादशी या आमलकी एकादशी भी होती है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा दिन है कि श्रद्धालु भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की पूजा करते हैं। साल भर में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी के दिन विवाह के बाद पहली बार भगवान शिव माता पार्वती को लेकर अपनी नगरी काशी आए थे। तब शिव गणों और भक्तों ने माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ का गुलाल से स्वागत किया था। तब से हर साल रंगभरी एकादशी पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा होती है। रंगभरी एकादशी पूजन उपरांत आरती हुई एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, दलबीर सिंह, महेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, अंग्रेज सिंह, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, विजय, बिल्लू पुजारी इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु अभिषेक व पूजन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय वैदिक संस्कृति का अत्यंत पावन व प्रेम पूर्ण त्योहार है होली : महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी

Tue Mar 11 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर श्रीराधिका बिहारी जू महाराज का 20 वाँ त्रिदिवसीय पाटोत्सव एवं होली महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत दूसरे दिन संत -विद्वत सम्मेलन का आयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement