श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हिसार इकाई का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार विनोद गाँधी मुख्य संरक्षक व सम्पादक अभिनव शर्मा मुख्य सलाहकार नियुक्त

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हिसार इकाई का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार विनोद गाँधी मुख्य संरक्षक व सम्पादक अभिनव शर्मा मुख्य सलाहकार नियुक्त।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

लगभग 30 वर्षो से हिसार जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार विनोद गाँधी व सम्पादक अभिनव शर्मा।

हिसार 13 मार्च : हिसार के वरिष्ठ पत्रकार विनोद गांधी व सम्पादक अभिनव शर्मा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हिसार जिला इकाई के मुख्य संरक्षक व मुख्य सलाहकार घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने हिसार इकाई के मुख्य संरक्षक विनोद गांधी व मुख्य सलाहकार अभिनव शर्मा को संघ के हिसार इकाई के मुख्य संरक्षक व मुख्य सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “विनोद गाँधी व अभिनव शर्मा दोनों समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका देश- प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। हिसार इकाई के मुख्य संरक्षक व मुख्य सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ. बंसल ने कहा,”विनोद गांधी व अभिनव शर्मा के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ. बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। विनोद गांधी व अभिनव शर्मा ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने विनोद गांधी व अभिनव शर्मा को हिसार इकाई के मुख्य संरक्षक व मुख्य सलाहकार पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत),प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सचिव प्रीतम सिंह राठौर (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सचिव नितिन वालिया (भिवानी) प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), प्रदेश सह- सचिव पंकज सिंगला (पानीपत), प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह- सचिव सतीश बंसल (सिरसा), प्रदेश संग़ठन प्रचारक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल व मुख्य सलाहकार धर्मपाल वर्मा, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक व मुख्य संरक्षक अशोक गर्ग,पंचकूला इकाई के मुख्य संरक्षक कुलवंत शर्मा व मुख्य सलाहकार सुभाष कोहली,अम्बाला इकाई के मुख्य संरक्षक रतन सिंह ढिल्लो व मुख्य सलाहकार तजिंदर शर्मा,हिसार इकाई की सलाहकार डॉ. संजीव कुमारी,करनाल इकाई के मुख्य संरक्षक पवन शर्मा व सलाहकार चमन लाल कस्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यों ने किया श्री हनुमान चालीसा का पाठ व सत्संग

Thu Mar 13 , 2025
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बज़ार रामसूखदास मे गूंजे जय सियाराम के जयकारे (पंजाब)फिरोजपुर 12 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यों ने हर मंगलवार की तरह जगदीश मककड़, प्रदीप चानना की अध्यक्षकता में भजन कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। राम नाम का जप […]

You May Like

advertisement