कुरुक्षेत्र की बेटी हिमांशी सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में जीते 3 मेडल

कुरुक्षेत्र की बेटी हिमांशी सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में जीते 3 मेडल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 15 मार्च : कुरुक्षेत्र सेक्टर 4 की बेटी हिमांशी सिंह ने ट्रैक साइकिलिंग इंवेंट में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में 3 मेडल जीते है। इस बेटी ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। अहम पहलू यह है कि अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी हिमांशी सिंह पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीत चुकी है। इस खिलाड़ी की उपलब्धि पर डीएसओ मनोज कुमार, साइकिलिंग कोच कुलदीप वडैच, व साइकिलिंग कोच पंजाब सिंह व साइकिलिंग एसोसिएशन से नीरज तंवर ने खिलाड़ी हिमांशी सिंह व उनके पिता एडवोकेट सुनील कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशी सिंह के पिता एडवोकेट सुनील कुमार ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशी सिंह ने 9 से 13 मार्च 2025 तक भुनेशवर में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के ट्रैक साइकिलिंग इवेंट में 3 मेडल हासिल किए है। इस खिलाड़ी ने टीम स्प्रिंट में सिल्वर, प्वाइंट रेस में सिल्वर पदक और स्क्रैच रेस में कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी बेटी हिमांशी सिंह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए फाईनल कक्षा में पढ़ रही है। इससे पहले भी हिमांशी सिंह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश में अंगदान व प्रत्यारोपण विषय पर सेमिनार सफलता से संपन्न

Sat Mar 15 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में अंगदान और प्रत्यारोपण विषय पर सेमिनार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस सेमिनार में विशेष तौर पर पी.जी.आई. से पहुंचे डा. विपिन कौशल ने अंगदान और प्रत्यारोपण को लेकर गहनता से चर्चा की और इस विषय […]

You May Like

advertisement