आदेश में अंगदान व प्रत्यारोपण विषय पर सेमिनार सफलता से संपन्न

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में अंगदान और प्रत्यारोपण विषय पर सेमिनार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस सेमिनार में विशेष तौर पर पी.जी.आई. से पहुंचे डा. विपिन कौशल ने अंगदान और प्रत्यारोपण को लेकर गहनता से चर्चा की और इस विषय पर लोगों को भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अंगदान और प्रत्यारोपण एक शल्य विधि है जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति के विफल अंग को किसी अन्य व्यक्ति के स्वस्थ अंग से बदला जाता हैै। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी मृत्यु से पहले स्वैच्छा से अंगदान करने का संकल्प लेते हैं और अंग दान के माध्यम से जिंदगी और मौत में जुझ रहे व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित भी किया। इसके अलावा पी.जी.आई से पहुंचे डा. काजल जैन, डा. आशीष शर्मा, डा. पारूल गुप्ता, डा. नवदीप बंसल, सरयू डी. मादरा ने भी अंगदान व प्रत्यारोपण को लेकर विशेष बातचीत की और कहा कि लोगों को अंगदान की दिशा में आगे बढऩा चाहिए क्योंकि यह भी मानवता व भलाई के साथ-साथ पुण्यात्मक कार्य भी है। आदेश के प्रिंसीपल डा. एन.एस. लांबा ने कहा कि अंगदान आज के समय की जरूरत है और अगर कोई स्वैच्छिक अंगदान करता है तो इससे समाज के ही किसी अन्य व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि आमजन में अंगदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। डा. गुणतास सिंह गिल ने अंगदान विषय पर विशेष जानकारी उपलब्ध करवाने व जनता को जागरूक करने के लिए पी.जी.आई . से पहुंचे सभी वक्ताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर डी.एम.एस. डा. नरेश ज्योति भी मौजूद रहे।
आदेश में अंगदान और प्रत्यारोपण विषय सेमिनार में पहुंचे वक्ताओं के साथ डा. गुणतास सिंह गिल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: नागरिक सुरक्षा (गृह मंत्रालय)।के वार्षिक सम्मान दिलाने में अहम भूमिका डिप्टी कंट्रोलर श्री श्यामेंद कुमार साहू जी की रही

Sat Mar 15 , 2025
देहरादून: नागरिक सुरक्षा (गृह मंत्रालय)।के वार्षिक सम्मान दिलाने में अहम भूमिका डिप्टी कंट्रोलर श्री श्यामेंद कुमार साहू जी की रही,सागर मलिक नागरिक सुरक्षा संगठन देहरादून में जो कार्य 32 वर्षों से नहीं हुए थे, वो सभी कार्य आदरणीय श्री एस के साहू जी के आने के बाद संभव हो पाए […]

You May Like

Breaking News

advertisement