होली मिलन समारोह में अनुकरणीय सेवाएं देने वाले व्यापारी सम्मानित

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर Vipin Rajput

होली मिलन समारोह में अनुकरणीय सेवाएं देने वाले व्यापारी सम्मानित*

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बी. ए. पी. का होली मिलन समारोह शहर रायबरेली के सुपर मार्केट स्थित पार्क परिसर में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। जिले भर से आए व्यापारीगणों ने उपस्थित होकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। समारोह का उद्घाटन करते हुए मंडल के जिला अध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव ने कहा होली के दिन गिले शिकवे दूर करते हुए सभी को होली मिलना चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए मंडल कृत संकल्पित है। मंडल के नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा ने आए हुए व्यापारियों और अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का संचालन मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी जितेंद्र भारतीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में अनुकरणीय सेवाएँ प्रदान करने वाले सुरेंद्र सिंह मोंगा, गुरजीत सिंह तनेजा, मसरूर सज्जाद, धीरेंद्र गुप्ता, अखिल पांडेय, अनुरूप निगम, मोहम्मद आफ़ाक़ अंसारी, राकेश पांडेय, चंद्रेश गोयल, रमाशंकर मिश्रा को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। समारोह में मंडल के संरक्षक डॉ. अहसन मुमताज़, पेशूराम नंदवानी, रौशन नंदवानी, शिव सहाय गुप्ता, अवतार सिंह छाबड़ा, वितरक संघ के अध्यक्ष हरीश अवस्थी, अनुराग शुक्ला, सुनील कक्कड़, बब्बी शुक्ला, पी. बी. सिंह, आशीष पाठक, सभासद धर्मेन्द्र द्विवेदी, राम प्रकाश श्रीवास्तव, ओ. पी. यादव सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र धाम के केशव पार्क में 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ 18 से

Sun Mar 16 , 2025
कुरुक्षेत्र धाम के केशव पार्क में 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ 18 से। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में बढ़ चढ़कर भाग ले श्रद्धालु : स्वामी हरिओम महाराज। कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र धाम के केशव पार्क में यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम महाराज के सान्निध्य में 18 […]

You May Like

Breaking News

advertisement