होली पर बेटे से मिलने आए प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, बेटे पर शक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर क्षेत्र में एक प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक सुनील कुमार सिंह होली के अवसर पर अपने बेटे के घर आए हुए थे। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और जांच शुरु कर दी है।
इज्जतनगर के महानगर के सुनील कुमार सिंह बारादरी के सेटेलाइट के पास किराए के मकान में रहते थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रिक्की नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है और छोटा बेटा सिद्धांत बरेली में ही रहता है। वह होली पर महानगर स्थित छोटे बेटे सिद्धांत के घर गए हुए थे। वहीं उनकी मौत हो गई।
मृतक के एक रिश्तेदार ने डायल 112 पर मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की तो सामने आया है कि पिता-पुत्र के बीच किसी विवाद के दौरान यह घटना हुई, लेकिन बाद में ये सामने आया कि सुनील कुमार अचानक जमीन पर गिर गए, उनके मुंह से खून निकलने लगा, और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, और मृतक के परिवार से पूछताछ की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मालिक व मैनेजर समेत 9 पर एफआईआर

Mon Mar 17 , 2025
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मालिक व मैनेजर समेत 9 पर एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बिथरी चैनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके […]

You May Like

advertisement