सांवरिया ले चल परली पार…. भजन पर झूमे श्याम प्रेमी

सांवरिया ले चल परली पार…. भजन पर झूमे श्याम प्रेमी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

समस्त श्याम प्रेमी परिवार ने किया श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : समस्त श्याम प्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा 7 बी हरगोबिंद नगर में आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजक समस्त 7 बी महिला मंडल ने श्याम पूजन किया। उन्होंने बताया कि श्री खाटू श्याम जी का नाम आज केवल भारत में ही नहीं अपितु दुनिया में फैले करोड़ों हिन्दुस्तानी लोगों की श्रद्धा और विश्वास का नाम है। अपने नाम के अनुरूप श्री खाटू श्याम जी कलियुग के अवतार तथा अपने भक्तों की सम्पूर्ण मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं। इस दौरान कैथल के गायक बहादुर सैनी और पिहोवा से जतिन जिंदल द्वारा सुनाए गए भजनों थाली भरकै लाई रै खीचड़ो, सांवरिया ले चल परली पार…., दरबार अनोखा, सरकार अनोखी और श्याम ऐसी कृपा बरसा दो…. इत्यादि पर श्याम प्रेमी मदमस्त होकर झूमे। श्री श्याम आरती में प. महेश भारद्वाज, अरुण गोयल, हरविंदर सिंह, पंकज सिंगला, अमित गर्ग, गौरव गुप्ता, संजय चौधरी, योगेंद्र अग्रवाल, अनुज सिंगला, सतपाल गर्ग, अनिल मित्तल, वीरेंद्र सिंगला, श्याम लाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, अजय गुप्ता, चमेली देवी, भतेरी देवी, सुनीता गर्ग, कविता गोयल, मीनू गोयल, सविता शर्मा और स्वीटी मित्तल सहित अन्य श्याम प्रेमी शामिल रहे।
श्री श्याम संकीर्तन के अवसर पर श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शारीरिक शिक्षक संगठन जिला कुरुक्षेत्र इकाई का गठन सर्वसम्मति से हुआ

Mon Mar 17 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सर्वसम्मति से दलविंदर जीत सिंह को जिला प्रधान, सचिन चौधरी को जिला चेयरमैन, चंद्रभान को महासचिव नियुक्त किया गया। कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : शारीरिक शिक्षक संगठन जिला कुरुक्षेत्र का गठन सर्वसम्मति से राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के केशव सदन में किया गया। इस अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement