शारीरिक शिक्षक संगठन जिला कुरुक्षेत्र इकाई का गठन सर्वसम्मति से हुआ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सर्वसम्मति से दलविंदर जीत सिंह को जिला प्रधान, सचिन चौधरी को जिला चेयरमैन, चंद्रभान को महासचिव नियुक्त किया गया।
 
कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : शारीरिक शिक्षक संगठन जिला कुरुक्षेत्र का गठन सर्वसम्मति से राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के केशव सदन में किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से दलविंदर जीत सिंह को जिला प्रधान, सचिन चौधरी को जिला चेयरमैन, चंद्रभान को महासचिव व पवन शर्मा को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। जिला कुरुक्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सभी साथियों से वादा किया कि हम सब मिलकर जिला कुरुक्षेत्र के शारीरिक शिक्षक साथियों के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी से पर्यवेक्षक के तौर पर राममेहर मलिक व सुरेश खटकड़ जींद से मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला शारीरिक शिक्षक संगठन कुरुक्षेत्र के पूर्व एईओ धर्मपाल, ओम प्रकाश, ईशम सिंह, सुखबीर, नरेश, कंवरपाल शर्मा, राधे श्याम शर्मा, सुभाष, सतवीर शर्मा, रोहतास, इंद्रजीत, प्रमोद, गुरमुख सिंह, हरपाल सिंह, सतपाल, सुशील, गोपाल, ब्लॉक प्रधान थानेसर रोहतास, ब्लॉक सचिव थानेसर राजीव, ब्लॉक प्रधान शाहबाद कंवरपाल, ब्लॉक सचिव शाहाबाद गुरदीप, ब्लॉक लाडवा प्रधान सरदार गुरमुख सिंह, ब्लॉक लाडवा सचिव सतीश, ब्लॉक पेहवा प्रधान हरपाल व ब्लॉक पेहवा सचिव जितेंद्र इत्यादि सहित जिला कुरुक्षेत्र के सम्मानित सभी शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को अपना भरपूर सहयोग देने का वादा किया।
शारीरिक शिक्षक संगठन जिला कुरुक्षेत्र इकाई के गठन अवसर पर पदाधिकारी व सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत महापुरुष हमेशा जनकल्याण चाहते हैं : महंत राजेंद्र पुरी

Mon Mar 17 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मनुष्य देह बड़े भाग्य से मिलती है, इसे जन कल्याण में लगाना चाहिए। कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने रविवार को हवन यज्ञ के उपरांत दरबार के साप्ताहिक सत्संग में कहा कि संत महापुरुषों ने हमेशा लोगों को मर्यादा में […]

You May Like

Breaking News

advertisement