आदित्य मिश्रा का लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन, जिले सहित क्षेत्र एवं गांव का नाम किया रोशन

✍🏻 विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार क्षेत्र के बरचौली गांव निवासी आदित्य मिश्रा का चयन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। उन्होंने एनडीए की परीक्षा पास की है। आदित्य का चयन बिहार रेजिमेंट में हुआ है, जिससे गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन हुआ है। उनके घर पर खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
आदित्य मिश्रा ने VV News वैशवारा के पत्रकार विजय दुबे से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह कक्षा 7 में थे, तभी से उनका मन आर्मी में अधिकारी बनने का था। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और फिर नौकरी करते हुए अपने परिश्रम से यह पद हासिल किया।
आदित्य मिश्रा ने यह भी बताया कि इस परीक्षा में उन्हें पांच बार असफलता मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और छठवीं बार में यह सफलता हासिल की।
आदित्य मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा जी राजाराम मिश्रा, पिता ब्रह्मजीत मिश्रा, अपनी माता और चाचा बिपिन मिश्रा सहित पूरे परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने ओटीए चेन्नई से यह सफलता प्राप्त की और अपने जिले, गांव, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की पहल नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना बनी आशा की किरण

Tue Sep 8 , 2026
नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना से 1265 विद्यार्थियों को मिली मदद, इसके अलावा 181 छात्रों की दूसरे साल भी जारी रहेगी छात्रवृत्ति।सांसद नवीन जिन्दल द्वारा दो वर्षों में निजी कोष से 3.40 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति राशि शैक्षणिक संस्थानों को भेजी गई। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 सितंबर : […]

You May Like

advertisement