मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपए की राशि देने की करी घोषणा।
देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है गुर्जर समाज।

थानेसर, संजीव कुमारी 4 सितंबर : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार सभी समाजों, सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और हर समाज की धर्मशालाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। यह समाज हमेशा से ही देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को गुर्जर धर्मशाला प्रबंधक कमेटी द्वारा धर्मशाला परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पर बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी धर्मशाला परिसर में बने राधा-कृष्ण मंदिर में पहुंचे। वहां विधिवत पूजा-अर्चना की, भगवान श्री राधा- कृष्ण के चरणों में माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने की।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि गुर्जर धर्मशाला जैसी संस्थाएं हमारी संस्कृति और विरासत को बचाए रखने और आने वाली पीढ़ी को संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। ऐसी धर्मशालाएं केवल भवन नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता, संगठन और भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और गीता के उपदेश के माध्यम से पूरी मानवता को कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि जब-जब इस धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने गुर्जर धर्मशाला के विकास के लिए बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला परिसर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण और धर्मशाला में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों के लिए सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग दिया जाएगा और जल्द ही इसके लिए उचित ग्रांट जारी की जाएगी ताकि समाज को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनकी इस घोषणा पर पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया गया।
गुर्जर धर्मशाला कमेटी के प्रधान ऋषिपाल कसाना ने कहा कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का हमारे बीच आना हमारे पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मंत्री कृष्ण बेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा से ही गुर्जर समाज के सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का मंच से स्वागत किया।
इस मौके पर चेयरमैन अशोक सिरसी, पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर, उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जाट सभा प्रधान कृष्ण श्योकंद, राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश तंवर, राजपाल तंवर, एडवोकेट ज्ञान सिंह, नरेश आर्य, रामचन्द्र गुर्जर, रामस्वरूप गांगल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में जाने के लिए श्रद्धालु 12 सितंबर तक जमा करवा सकते है आवेदन

Fri Sep 4 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 सितंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ऐसे श्रद्धालु व जत्थे जो कि गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए जाना चाहते है, वे श्रद्धालु व जत्थे इसके […]

You May Like

advertisement