नगर- निगमअलापरवाही से पीने का पानी हो रहा है बर्बाद उच्च मम्मी ं

नगर- निगम प्रशासन की लापरवाही से पीने का पानी हो रहा है बर्बाद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र में जहां एक तरफ लोग पीने के पानी की एक- एक बूंद को तरस रहे हैं। वहीं नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से लाखों लीटर पानी रोजाना सीबीगंज में नगर- निगम की छोटी बाजार में बर्बाद हो रहा है। यह नजारा वार्ड 22 खलीलपुर में आपको देखने को मिल जाएगा। जहां सरकार की हर घर जल की योजना पर बट्टा लग रहा है। सरकार गांव -गांव एवं शहर- शहर जल ही जीवन है। इसको लेकर मुहीम चला रही है, वही बेपरवाह नगर निगम प्रशासन की लापरवाही पीने के जल को बर्बाद कर रही है। इस मामले पर क्षेत्रीय लोगों से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हम बाजार में दुकान लगाने का कार्य करते हैं और यह पानी बुधवार 14 मई से लगातार बह रहा है। वहीं हमने बाजार से पैसे उगाहने वाले नगर निगम बाजार के ठेकेदारों से शिकायत की तब उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद से कहकर नगर निगम में भी शिकायत करवाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब देखना हैं कि क्या पीने का पानी इस तरह ही बर्बाद होता रहेगा या फिर नगर निगम प्रशासन इसका संज्ञान लेकर कब तक ठीक कराता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिटी मजिस्ट्रेट और बीडीए सचिव का ट्रांसफर, वंदिता श्रीवास्तव बीडीए की नई सचिव

Mon May 19 , 2025
सिटी मजिस्ट्रेट और बीडीए सचिव का ट्रांसफर, वंदिता श्रीवास्तव बीडीए की नई सचिव दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस के 18 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें बरेली, लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, रामपुर, शामली, बलिया और गोंडा […]

You May Like

Breaking News

advertisement