उत्तराखंड: UPCL ने सात अवर अभियंता का अस्थाई तबादला किया

उत्तराखंड: UPCL ने सात अवर अभियंता का अस्थाई तबादला किया,
सागर मलिक

उत्तराखंड में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। इस बार चारधाम यात्रा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने सात अवर अभियंताओं का अस्थायी स्थानांतरण किया है। इन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

UPCL के निदेशक (परिचालन) एम.आर. आर्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले तैनात अभियंताओं को कार्यमुक्त कर, उनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

तबादले के तहत विद्युत परीक्षणशाला सहस्रधारा से विनय बिष्ट को लिनचौली, विद्युत परीक्षण खंड हल्द्वानी से जगदीश पंत को जंगलचट्टी, काशीपुर से तरुण कुमार को सोनप्रयाग, रामनगर रुड़की से नवीन कुमार और हरिद्वार से संजीव चौहान को बदरीनाथ धाम, सिडकुल हरिद्वार से नीरज कुमार को भीमबली, और हरिद्वार से घनश्याम बिष्ट को गौरीकुंड में तैनात किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: आमजन के हक पर डाका डालने वाले अब डीएम के रडार पर

Sun Jul 6 , 2025
सागर मलिक *आमजन हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर, जिला प्रशासन का राशन व आयुष्मान कार्ड माफियाओं पर प्रहार, राज्य में प्रथमबार, राशनकार्ड व आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन कर पेश की नजीर जिला प्रशासन […]

You May Like

advertisement