मुख्यमंत्री ने की विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की पहल की तारीफ, बजट भाषण में कहा – विधायी सम्मेलनों की पहल से साकार होगा ‘एक राष्ट्र-एक विधायिका’ का सपना

मुख्यमंत्री ने की विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की पहल की तारीफ, बजट भाषण में कहा – विधायी सम्मेलनों की पहल से साकार होगा ‘एक राष्ट्र-एक विधायिका’ का सपना।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 17 मार्च :
मुख्यमंत्री नायब सिंह के बजट भाषण में हरियाणा विधान सभा की ओर से आयोजित होने वाले विधायी सम्मेलनों की गूंज सुनाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए हर्ष और गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक राष्ट्र-एक विधान मंडल’ की सोच को साकार करने के लिए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा विधान सभा की ओर से विभिन्न संस्थाओं व वर्गों के जो सम्मेलनों के आयोजन का निर्णय लिया है, वह अति सराहनीय व लोकहित में है।
उन्होंने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के जनवरी 2025 में पटना हुए सम्मेलन में पारित संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो बीड़ा उठाया गया है, वह सराहनीय है। इसके अंतर्गत भारतीय संवैधानिक मूल्यों एवं विशेषताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए यूथ पार्लियामेंट, महिला सम्मेलनों, शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं तथा सहकारी समितियों का सहयोग लिया जाएगा। इन माध्यमों से जन-जन को विधायिका के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा की इस विशिष्ट पहल में प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव प्रशासनिक तथा वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा के प्रत्येक वर्ग के लोगों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता पवन आश्री ने जिला अध्यक्ष तेजेंदर गोल्डी की ताजपोशी हेतु मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार

Mon Mar 17 , 2025
भाजपा नेता पवन आश्री ने जिला अध्यक्ष तेजेंदर गोल्डी की ताजपोशी हेतु मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : हरियाणा भाजपा आलाकमान एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भाजपा के कर्मठ, सक्रिय, महेनती व वर्षो से भाजपा से जुड़े तेजेंदर गोल्डी को कुरुक्षेत्र जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement