फिरोजपुर मंडल के द्वारा कुंभ मेला को देखते हुए रेलगाड़िया के सुविधाजनक आवागमन हेतु 13 कुंभ आरक्षित स्पेशल रेल गाड़ियों का किया जा रहा संचालन

फिरोजपुर मंडल के द्वारा कुंभ मेला को देखते हुए रेलगाड़िया के सुविधाजनक आवागमन हेतु 13 कुंभ आरक्षित स्पेशल रेल गाड़ियों का किया जा रहा संचालन

(पंजाब)फिरोजपुर 10 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर मंडल के द्वारा कुम्भ मेला को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु 13 कुम्भ आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से 3, अमृतसर से 4 तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से 6 कुम्भ आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। फिरोजपुर कैंट से दिनांक 22 फरवरी, अमृतसर से दिनांक 20 फरवरी तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से दिनांक 14 फरवरी 18 फरवरी तथा 23 फरवरी को कुम्भ आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलेगी जो श्रद्धालुओं को कुम्भ ले जाकर आस्था की डुबकी लगा सकेगें। ये सभी कुम्भ आरक्षित स्पेशल ट्रेनें 100 प्रतिशत से ज्यादा की ओक्युपेंसी के साथ चल रही है। इन ओक्युपेंसी को ध्यान में रखते हुए रेलयात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर मंडल द्वारा कुम्भ आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों की निगरानी मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। कुम्भ मेला को ध्यान में रखते हुए ओरिजिनेटिंग (प्रारंभिक) रेलवे स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग के सभी वरिष्ठ अधीनस्थ प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण एवं ट्रेनों में सभी रेलयात्री सुगमतापूर्वक यात्रा कर सके। इन स्पेशल ट्रेनों का ओरिजिनेटिंग एवं मध्यवर्ती रेलवे स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार उद्घोषणा की जा रही है। भारतीय रेल यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन प्रदान करने हेतु हमेशा तत्पर रहती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को किया संबोधित

Tue Feb 11 , 2025
आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित किया गया।हरिद्वार रुड़की की रिपोर्टबी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भगवानपुर की लोकप्रिय विधायक […]

You May Like

advertisement