उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में सेवानिवृत्त 27 रेल कर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा लगभग 13 करोड रुपए समापन देय का किया गया भुगतान

(पंजाब)फिरोजपुर दिनांक-06.10.2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेषण संवाददाता]=

   उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में दिनांक 06.10.2025 को सेवानिवृत 27 रेलकर्मियों को लगभग 13 करोड़ रूपये समापन देय का भुगतान मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के द्वारा किया गया। इन कर्मचारियों की सेवानिवृति 30 सितम्बर 2025 को हो गई थी। सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ,  ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है।

   इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। उन्होंने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपने रूचि के अनुरूप स्वंय को व्यस्त रखे ताकि सेहतमंद बने रहे।  

  इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, वरि० मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह, वरि० मंडल वित्त प्रबंधक श्री राहुल देव, वरि० मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी एवं  अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Tue Oct 7 , 2025
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न 6 अक्टूबर 2025 बदायूं कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंविद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबद्ध शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स बदायूं के विशाल कक्ष मे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा […]

You May Like

advertisement