
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : ब्रजधाम, बृजलोक में श्री कन्हैया लाल जी का छठी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, सर्वप्रथम गणेश वंदना के बाद भजन गायक जगदीश भाटिया ने भावपूर्ण भजन सुनाया “कमली श्याम दी कमली , रूप सलोना देख श्याम दा शुद्ध बुद्ध मेरी खोई. ..” सभी लोग इस पर नृत्य करने लगे , महिलाओं ने भी मंगल गीत गाए, सुमन, नेहा खंडेलवाल ने भजन गाया ” ब्रिज में हो रही जय जयकार नंद घर लाया जाओ है “.. भजन “लाला की सुनके में आई यशोदा मैया दे दे बधाई” खूब बधाइयां बाटी गई, दूसरा भजन “ओ री सखी मंगल गाओ री उतरेगी आज मेरे पिया की सवारी”.. कार्यक्रम के पश्चात बधाई बाटी गई , आरती के बाद सब ने प्रसाद भंडारे के रूप में प्राप्त किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश, विवेक खंडेलवाल, श्रीमती सुमन, नेहा खंडेलवाल, विनय खंडेलवाल, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, दीपेश ,सर्वेश, राजेश खंडेलवाल व भजन गायक जगदीश भाटिया का रहा।


