रामगंगा के कटान से मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त, बचाव में जुटे ग्रामीण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना मीरगंज क्षेत्र के कपूरपुर में रामगंगा नदी के तेज कटान ने नदी किनारे स्थित मंदिर के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। नदी की तेज धार मंदिर के बिल्कुल करीब पहुंच गई है और मंदिर परिसर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है।
वीडियो में रामगंगा का तेज बहाव मंदिर के किनारे तक दिखाई दे रहा है। कटान के चलते नदी किनारे की जमीन लगातार दरक रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है और लोग किनारे को बचाने के लिए पेड़ एवं अन्य सामग्री लगाकर कटान रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी रामगंगा के कटान से मंदिर परिसर के हिस्से को नुकसान पहुंच चुका है। बाढ़ खंड की ओर से मंदिर को बचाने के लिए कटानरोधी और फ्लड फाइटिंग के कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
ग्रामीणों की मांग है कि नदी के बहाव को नियंत्रित करने और मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि कटान बढ़ने पर मंदिर को और नुकसान न हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण कन्हैया लाल की छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया

Mon Sep 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : ब्रजधाम, बृजलोक में श्री कन्हैया लाल जी का छठी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, सर्वप्रथम गणेश वंदना के बाद भजन गायक जगदीश भाटिया ने भावपूर्ण भजन सुनाया “कमली श्याम दी कमली , रूप सलोना देख श्याम दा शुद्ध बुद्ध मेरी खोई. ..” […]

You May Like

Breaking News

advertisement