
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद की समस्त गौशालाओं के निरिक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियो ओर पशुपालन विभाग के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में गौशालाओं में विद्युत सप्लाई, जल भराव, हरा चारा, पीने का पानी, सम्पर्क मार्ग, बाउंड्रीवाल आदि की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने गौशालाओं के निरीक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा की और गौशालाओं की समस्याओं के बारे में जाना एवं उनके निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में निर्देश दिए गए कि अलग से बीमार व अशक्त पशुओं के लिए सिक वार्ड बनाया जाये, जहां पशु चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज व बेहतर रख-रखाव किया जाए। उन्होंने कहा कि जो दुर्घटनाग्रस्त या चोटिल पशु आते हैं उन्हें भी यहां संरक्षित कर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौ संरक्षण/गौ सेवा, सबकी सामूहिक जिम्मेदारी, सभी अपना सहयोग करें और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाएं।
बैठक में सर्वसममति से गौशाला के केयर टेकरों का मानदेय बढ़ाकर दस हजार रुपए किया जाने का निर्णय लिया गया। यहाँ अवगत कराना है कि रात्रि शिफ्ट के केयर टेकरो को पूर्व से दस हजार मानदेय मिलता था जब कि दिन की शिफ्ट के केयर टेकरो को आठ हजार मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ा कर समान रूप से दस हजार किये जाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पशुपालन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

