प्रो. संजीव शर्मा ने संभाला पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 22 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रो. संजीव शर्मा ने शनिवार को आगामी तीन वर्षों के लिए पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने आर्ट्स फैकल्टी के सामने पौधारोपण भी किया।
प्रो. संजीव शर्मा ने इस जिम्मेवारी को सौंपने के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट किया और पूरी लगन व निष्ठा के साथ कार्य करने की बात की। उन्न्होंने कहा कि वे विभाग में प्रोजेक्ट आधारित शोध को बढ़ावा देंगे व एलुमनी के सहयोग से विभाग को शैक्षणिक दृष्टि से आगे बढ़ाएंगे। प्रो. संजीव शर्मा एकेडमिक काउंसिल व फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के सदस्य होंगे तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरपर्सन भी होंगे।
इस अवसर पर प्रो. पुष्पा रानी, प्रो. जितेन्द्र शर्मा, प्रो. मनोज जोशी, प्रो. जोगिन्द्र सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. विकास सब्बरवाल, डॉ. वैशाली जैन, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज, डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. अंजलि अग्रवाल, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. संजय कौशिक, डॉ. हेमलता, डॉ. प्रेमलता, डॉ. निधि बगरिया, डॉ. गुरदीप सिंह, कैप्टन परमजीत सहित शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु शिष्य महान परम्परा : प्रोफेसर ज्योति राणा

Sun Mar 23 , 2025
गुरु शिष्य महान परम्परा : प्रोफेसर ज्योति राणा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा गुरु शिष्य कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाओंको प्रदान किए गए प्रमाण पत्र। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा ने कहा कि गुरू शिष्य एक महान परंपरा […]

You May Like

Breaking News

advertisement