
अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली की मासिक बैठक सम्पन्न हुई
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली की मासिक बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य सक्सेना के मोहल्ला गुलाब नगर स्थित निवास पर सम्पन्न हुई।
मासिक बैठक की अध्यक्षता जिला इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ओम पाल सिंह ने एवं संचालन मासिक बैठक प्रभारी गिरिराज किशोर सिंह चौहान द्वारा किया गया।संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मासिक बैठक में पूर्व निर्धारित प्रमुख विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूप रेखा तैयार की गई। मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष अध्यक्ष ओम पाल सिंह,सरंक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा,अनुज कांत सक्सेना,पूरन लाल प्रजापति, अरविंद सिंह गौर,महामंत्री हजारी लाल,मासिक बैठक प्रभारी गिरिराज किशोर सिंह चौहान,नवीन शर्मा,परेश मिश्रा,प्रवीण सक्सेना,कमल कुमार,रमेश सिंह,अमित सक्सेना विंदू,आदित्य सक्सेना,अरुण गुप्ता,रूपेश कुमार,सोमपाल,प्रेम सिंह, सत्य भानु सिंह तोमर, आंचल सक्सेना, राजीव आर्य, तेज पाल, अर्पिता सक्सेना,गीता कश्यप, रंजना सागर,सुषमा शास्त्री, बविता, पूनम चंद्रा, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।मासिक बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।


